बलिया, जून 15 -- दलनछपरा। बिजली की अघोषित कटौती से लोगों का आक्रोश गहराता जा रहा है। लोकधाम ठेकहा के लक्ष्मण छपरा फीडर से क्षेत्र के दो दर्जन गांवों की आपूर्ति होती है। पिछले पांच दिनों से रात में साढ़े दस बजे बिजली चली जा रही है और अगले दिन दोपहर या शाम तक ही लौट रही है। इससे लोगों का बुरा हाल है। पूछने पर विभाग की ओर से तार टूटने का तर्क दिया जा रहा है। सपा नेता शामू ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य विनोद यादव, समाजसेवी संतोष सिंह, पूर्व प्रधान राजनारायण पासवान आदि ने व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए कहा है यदि स्थिति नहीं सुधरी तो आंदोलन को बाध्य होंगे। उधर, जेई मनोज वर्मा ने बताया कि तार व पेड़ टूटने के कारण आपूर्ति बंद की जाती है। सुधारने का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...