बिजली की अघोषित कटौती ने लोगों की बढ़ाई मुश्किलें
कोडरमा, अप्रैल 21 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा में गर्मी ने अपने तेवर और तीखे कर लिए हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री के पास रहा। लू जैसे हालात और तेज धूप के कारण दिन में सड़कों और बाजारों में लोगों की आवाजाही कम दिखी। वहीं, बिजली की अघोषित कटौती ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दीं। शहर से लेकर प्रखंडों तक बिजली की बदहाली से लोग बेहाल हैं। बिजली कब कट जाए किसी को कुछ पता नहीं। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार और मंगलवार से हीट वेव की स्थिति बनने का अनुमान था, जो सही साबित हुआ। दोपहर के समय चिलचिलाती धूप और गर्म हवा के कारण लोग घरों में ही रहने को मजबूर दिखे। यह भी पढ़ें- हीटवेव बरपाएगी कहर, पारा 44 तक पहुंचने के आसार बाजारों में भी सामान्य दिनों की तुलना में भीड़ कम रही।अगले दो से तीन दिन तक गर्मी से राहत नहींमौसम विभाग के अनुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.