जमशेदपुर, मई 3 -- लगातार आंधी-बारिश के कारण कोल्हान क्षेत्र में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। हालात को देखते हुए झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) के सीएमडी के. श्रीनिवासन ने सभी एरिया बोर्ड के महाप्रबंधकों को युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य चलाने का निर्देश दिया है, ताकि आपूर्ति जल्द सामान्य हो सके। निगम के अनुसार, शहरी क्षेत्रों में खराब ट्रांसफॉर्मर को 6 से 8 घंटे के भीतर बदलने का लक्ष्य तय किया गया है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह समय सीमा अधिकतम 48 घंटे रखी गई है। हालांकि जमीनी स्तर पर कई बार ट्रांसफॉर्मर बदलने में हफ्तों लगने की शिकायतें भी सामने आती रही हैं। जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में तेज हवाओं के कारण बिजली के तार टूटने, पोल क्षतिग्रस्त होने और ट्रांसफार्मर में खराबी की कई घटनाएं सामने आई हैं। कई जगहों पर पेड़ गिरने से फीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.