हरिद्वार, फरवरी 28 -- ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसियों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ पदयात्रा निकाली। नूरपुर पंजनहेड़ी से कनखल स्थित ऊर्जा निगम कार्यालय तक निकली इस यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित कई लोग शामिल रहे। इसके बाद एसडीओ जितेंद्र कुमार को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान विधायक अनुपमा रावत ने आरोप लगाया कि सरकार जनता को लूट रही है। बिजली का सरचार्ज माफ किया जाना चाहिए। स्मार्ट मीटर से लूट बंद होनी चाहिए। महंगे बिलों से राहत मिलनी चाहिए। जब तक जनता को न्याय नहीं मिलता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। विधायक फुरकान अहमद और विधायक रवि बहादुर ने कहा कि ऊर्जा निगम सरकार के इशारे पर काम कर रहा है। विपक्ष जब विधानसभा में मुद्दे उठाता है, तो सरकार उस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.