गाज़ियाबाद, मार्च 30 -- फरीदाबाद। केशव भारद्वाज दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने बकायेदार उपभोक्ताओं को नए सिरे से बिजली कनेक्शन जारी कर दिए। ऐसे उपभोक्ताओं की संख्या 556 है। मार्च महीने में हुई विभागीय जांच में यह खुलासा हुआ है। इस गंभीर अनियमितता का पता चलने पर अधीक्षण अभियंता ने मामले की जांच का आदेश दिया है। इतनी बड़ी संख्या में कनेक्शन जारी होने से बिजली निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।बिजली निगम प्रबंधन ने सात लाख 15 हजार उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन जारी किए हुए हैं। इनमें से 47,224 ऐसे उपभोक्ता हैं, जिनके मीटर बिल न भरने पर उखाड़ लिए गए हैं। इन उपभोक्ताओं पर लगभग 291 करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया है। इतनी बड़ी राशि का लंबित होना पहले से ही निगम के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। वहीं ये उपभोक्ता बकाया बिल को जमा करने क...