रायबरेली, जनवरी 31 -- खीरों, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में बकाया बिजली का बिल वसूलने गए विभाग के कर्मचारियों को ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ाकर जमकर पीटा। ग्रामीणों के आक्रोश को देखकर जान बचाकर भागे कर्मचारियों ने सूचना विभाग के अधिकारियों को दी। मामले में जेई ने थाने में तहरीर देकर कर्मचारियों के साथ मारपीट करने वालों पर मुकदमा दर्ज कराया। क्षेत्र के मल्लपुर मजरे डुमटहर गांव में बिजली का बकाया बिल वसूलने गए बिजली विभाग के कर्मचारी विवेक मिश्रा, मनोज, अनूप और रामकिशोर का ग्रामीणों के बीच कहासुनी के बाद विवाद होने लगा। बात बढ़ी तो आक्रोशित गांव के लोग लाठी डंडा लेकर बिजली का बकाया बिल वसूलने आए कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर जमकर पीटना शुरू किया। जान बचाकर भागे कर्मचारियों ने इसकी सूचना बिजली विभाग के जेई को दी। मामले में बिजली विभाग के अंवर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.