कौशाम्बी, अप्रैल 19 -- मंझनपुर थाना क्षेत्र के भक्तन का पुरवा गांव के किसान छोटेलाल को शातिरों ने बिजली का बिल जीरो कराने के नाम पर ठग लिया। छोटेलाल का आरोप है कि उसके घर पर 11 मार्च को चार पहिया वाहन से लोग पहुंचे। खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताया। बिजली का मीटर चेक करने के बाद कहा कि 45 हजार 858 रुपये बिल है। जब किसान ने कहा कि वह बिल इतना नहीं जमा करेगा। इसके बाद मीटर चेक करने वाले ने कहा कि वह 21 हजार रुपये जमा कर दें। 72 घंटे के अंदर बिल जीरो हो जाएगा। वह झांसे में आ गया। 21 हजार रुपये दे दिया। अभी तक बिल जीरो नहीं हुआ, बल्कि वह और बढ़ गया है। मामले की शिकायत किसान ने अधिकारियों से की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...