खगडि़या, अप्रैल 20 -- गोगरी । एक संवाददाता बिजली का बकाया बिल का भुगतान नही करने वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा जायगा। सोमवार को गोगरी के विद्युत सहायक अभियंता विपीन कुमार विजेता ने बताया कि गोग़री अनुमंडल के क्षेत्रों में हजारों उपभोक्ता है जिनके यहां बिल बकाया है, लेकिन जमा नही कर रहे हैं। वैसे उपभोक्ताओं को चिन्हित किया जा रहा है। इस अप्रैल महीने में बकाया राशि का भुगतान नही किया करने पर वैसे उपभोक्ताओं का कनेक्शन बिच्छेद करने की कार्रवाई की जायगी। सहायक अभियंता ने कहा कि सैकड़ो उपभोक्ताओं की शिकायत है कि बिजली बिल अधिक आ रहा है। कुछ की शिकायत है कि बिल में गड़बड़ी रहने के कारण बिल का भुगतान नही कर रहे है या बिल नही मिल रहा है। यह भी पढ़ें- बिजली कनेक्शन जोड़ने के आदेश उपभोक्ताओं के इस तरह की शिकायत का निष्पादन के लिए बिजली कार्यालय गोग़री...