रायबरेली, मार्च 31 -- रायबरेली, संवाददाता। रायबरेली-कानपुर रोड के दक्षिण साइड में स्थित मोहल्ला सुभाष नगर (राजघाट) के संपर्क मार्ग-चार के ठीक बीचों बीच लगे बिजली के पोल को हटाने के लिए लोगों ने प्रदर्शन किया। करीब दो परिवार एक साथ पोल के पास एकत्रित हुए और उसे हटवाने की मांग की। मौके पर पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर ने कहा कि इसे जल्द ही हटवाया जाएगा। राकेश सिंह एवं दिनेश त्रिवेदी के नेतृत्व में लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि संपर्क मार्ग के बीचों बीच पोल होने के कारण दोनों तरफ से निकलने का रास्ता बहुत सकरा हो गया है। जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ऐसे में इसे हटाया जाना अतिआवश्यक है। विरोध प्रदर्शन के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर मौके पर पहुंच कर पोल को रास्ते से हटाने का आश्वासन दिया। अखिल सेवा फाउंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.