कौशाम्बी, दिसम्बर 25 -- कसेंदा, हिन्दुस्तान संवाद। पिपरी थाने के तिल्हापुर मोड़ बाजार में गुरुवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक डंपर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बिजली का पोल तोड़ दिया और उस पर लगा 10 केवीए का ट्रांसफॉर्मर डंपर में लादकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे अवर अभियंता ने घटना की तहरीर थाने में दी है। विद्युत उपकेंद्र ग्राम पंचायत पेरई, तिल्हापुर मोड़ बाजार में तैनात अवर अभियंता महेंद्र सिंह वर्मा ने बताया कि कौशांबी महाविद्यालय के समीप स्थित विद्युत पोल पर हाई वोल्टेज लाइन से जुड़ा 10 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगा था। गुरुवार सुबह डंपर चालक पोल को क्षतिग्रस्त कर ट्रांसफॉर्मर उठा ले गया। ट्रांसफॉर्मर की अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई है। सूचना मिलने के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.