वाराणसी, फरवरी 26 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। सीर गोवर्धनपुर वार्ड नंबर-23 की दलित बस्ती में मंगलवार को जर्जर बिजली पोल गिर गया। एक परिवार घायल होने से बच गया। हालांकि, उनकी झोपड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। जिस वक्त खंभा गिरा, उस वक्त झोपड़ी में कोई नहीं था। वहीं, पोल गिरने के बाद बिजली कर्मचरी वहां से फरार हो गई। इसके चलते रातभर दर्जनों घरों की बिजली गुल रही। सुबह तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई थी। यहां नगरीय विद्युत वितरण खंड-चेतमणि के रामनगर उपकेंद्र से बिजली सप्लाई होती है। दलित बस्ती के लोगों ने बताया कि बिजली कर्मचारी तार लगा रहे थे। इस बीच जर्जर खंभा गिर गया। खंभा सीधे एक झोपड़ी पर गिरा। इससे झोपड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। पोल गिरते ही दर्जनों घर की लाइट गुल हो गई। तार जोड़ने की बजाए बिजली कर्मचारी वहां फरार हो गए। समाजसेवी अमन यादव ने इसकी जानकारी राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.