सोनभद्र, मार्च 10 -- अनपरा,संवाददाता। जिला संविदा श्रमिक यूनियन सीटू के बैनर तले अनपरा तापीय परीयोजना के मेटेरियल गेट नंबर दो पर बिजली श्रमिकों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया । लगभग दो घंटे चले विरोध प्रदर्शन में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि इलेक्ट्रिसिटी, अमेंडमेंट, बिल लाकर सरकार बिजली क्षेत्र का निजीकरण करने पर आमादा है। निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए यह बिल संसद में पेश किया जा रहा है। निजी कंपनियां सरकारी डिस्कांम का नेटवर्क इस्तेमाल कर मनमानी तरीके से उपभोक्ताओं से बिजली बिल वसूलेंगी। सरकार पर आरोप लगाया कि महंगाई पर काबू का प्रयास नही किया जा रहा है। रसोई गैस का 60 रुपए प्रति सिलेंडर दाम बढ़ाया है ।वक्ताओं में यूनियन अध्यक्ष सुरेंद्र पाल,बिजली बोर्ड इम्प्लाइज यूनियन के महा मंत्री विशंभर सिंह, नवजवान सभा के गुड्डू उपाध्याय,ने वात र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.