बिजली का तार हिलाने पर दो पक्षों में मारपीट, छह घायल
गोरखपुर, जून 30 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। टेकुआपाली गांव में मंगलवार को बिजली का तार हिलाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक हो गया। लाठी-डंडे चलने से दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर है। एक पक्ष की शकुंतला यादव ने आरोप लगाया कि तार हिलाने की बात पर उनके पति प्रेमचंद्र, देवर इंद्रजीत और सुभाष पर हमला किया गया। वहीं दूसरे पक्ष के वीरेंद्र कुमार चौधरी ने खेत में पानी लगाने के विवाद में मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 11 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.