आजमगढ़, मार्च 28 -- जहानागंज। क्षेत्र के कुसरना गांव में शनिवार की दोपहर बिजली का तार हटाने को लेकर दो पक्ष में मारपीट हो गई। रामचंद्र गोंड के घर के बगल से बिजली का तार गया है। रामचंद्र गोंड ने गांव के प्रकाश और सोनू से बिजली का तार हटाने के लिए कहा। पहले तो सहमति बनी, लेकिन फिर किसी बात को लेकर दूसरा पक्ष विरोध करने लगा। इसे लेकर दोनों पक्ष में विवाद हो गया और मारपीट हो गई। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र ने बताया कि मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोनों पक्ष में आपसी बात-चीत के बाद समस्या का निस्तारण हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...