वाराणसी, अप्रैल 11 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। सुंदरपुर स्थित राजेंद्र विहार कॉलोनी में बिजली विभाग भूमिगत तार बिछाने का काम कर रहा है, लेकिन बेतरतीब तरीके से कार्य के कारण कॉलोनीवासी परेशान हो रहे हैं। कॉलोनी के बड़े हिस्से में तार बिछा दिया गया है। सड़क को समतल नहीं किया गया है, जिससे कॉलोनी में धूल उड़ रही और हाल में हुई बारिश में कई लोग फिसलकर चोटिल हुए हैं। कुछ लेन में गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है। दस दिन से काम भी बंद है। इसकी वजह से कॉलोनी में पैदल चलना मुश्किल हो गया है। तार बिछाने के नाम पर कॉलोनी के मुख्य गेट पर दो माह से गड्ढा किया गया है। इससे वाहनों का आवागमन भी मुश्किल हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...