चंदौली, जून 17 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। इलिया कस्बा बाजार के उत्तरी भाग में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बदहाल होने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उत्तरी भाग में लगे 63 केवीए ट्रांसफार्मर से बस्ती के लोगों को आपूर्ति की जाती है, लेकिन उससे निकला एलटी तार अत्यधिक लोड के कारण बार-बार जलकर टूट जा रहा है। इसके चलते पिछले दो दिनों से दर्जनों घरों में बिजली आपूर्ति ठप है और लोग भीषण गर्मी में अंधेरे में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। कस्बा के पिंटू गुप्ता, हनुमान चौरसिया, पवन कुमार, संदीप गुप्ता, अशोक गुप्ता और दिनेश कुमार समेत अन्य लोगों ने बताया कि कई बार विभागीय अधिकारियों से जर्जर तार बदलने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि हर बार तार टूटने के बाद मरम्मत कर आपूर्ति बहाल कर दी जा...