मुंगेर, मार्च 22 -- धरहरा, एक संवाददाता। शुक्रवार की शाम अचानक आए तेज आंधी और बारिश ने इलाके में जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं के साथ हुई मूसलाधार बारिश के कारण जहां आम लोगों की दिनचर्या बाधित हो गई, वहीं विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। स्थिति यह रही कि शुक्रवार शाम करीब छह बजे गुल हुई बिजली शनिवार सुबह आठ बजे बहाल हो सकी। करीब 14 घंटे तक अंधेरे में रहने को मजबूर उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली बहाल होने के बाद भी राहत नहीं मिली। शनिवार को भी दिनभर बिजली की आंख-मिचौनी जारी रही, जिससे उपभोक्ताओं में नाराजगी देखी गई। लगातार कटौती के कारण पेयजल आपूर्ति, मोबाइल चार्जिंग और घरेलू कार्यों पर भी असर पड़ा। लकड़ापताल सहित विभिन्न गांवों में बिजली के खंभों और तारों को नुकसान पहुंचा है। कई जगहों पर तार टू...