गंगापार, मार्च 30 -- करछना तहसील क्षेत्र के डीहा ग्राम सभा में बिजली विभाग की लापरवाही के चलते बड़ा हादसा हो गया। सोमवार दोपहर 11 हजार वोल्टेज का जर्जर तार टूटकर खेत में गिरने से आग लग गई, जिसमें करीब 20 बीघा पकी गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। घोड़ेड़ीह बिजली उपकेंद्र से संचालित डीहा गांव में लंबे समय से झूल रहे बिजली तार को लेकर ग्रामीणों की शिकायतें अनसुनी करना भारी पड़ गया। सोमवार दोपहर अचानक तार टूटकर खेत में गिरा और चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस हादसे में विजय शंकर मिश्रा, सुरेश यादव, मुन्नू यादव, रामकृष्ण यादव, फूलचंद और राजेंद्र प्रसाद की फसल जलकर खाक हो गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती रही। सूचना पर जिला पंचायत सदस्य डॉ. व...