हाजीपुर, मार्च 22 -- हाजीपुर । नगर संवाददाता बलीगांव थाना क्षेत्र के गोविंदपुर बेला भूसाही गांव में शनिवार की सुबह खेत में सिंचाई के दौरान करंट लगने से किसान की मौत हो गई। शनिवार की सुबह सिंचाई के दौरान आंधी के बीच बिजली का तार किसान के हाथ पर गिरा और वे करंट की चपेट में आ गए। मृत किसान बलिगांव थाना क्षेत्र के गोविंदपुर बेला भूसाही गांव के स्वर्गीय कमल सहनी के 59 वर्षीय पुत्र आशेश्वर सहनी था। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर हाल-बेहाल बना हुआ है। वहीं स्थानीय थाने की पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। जहां शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृत अधेड़ किसान शनिवार की सुबह घर से कुछ ही दूरी स्थित खेत में पटवन के लिए गए हुए थे। इसी दौरान त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.