बिजली का तार टूटकर गिरने से बाइक में लगी आग
सीवान, जून 19 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। महादेवा थाना क्षेत्र के गली में दो स्थित एक घर के पास बुधवार की रात करीब 1.40 बजे बड़ा हादसा हो गया।
हादसे की जानकारी जानकारी के अनुसार बिजली का तार अचानक टूटकर सड़क किनारे खड़ी एक बाइक पर गिर गया, जिससे बाइक में आग लग गई और कुछ ही देर में लपटें तेज हो गईं। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और बिजली विभाग को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि तब तक बाइक पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो चुकी थी।
स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया अगलगी की इस घटना के संबंध में थाना क्षेत्र के मिशन महादेवा निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि यह हादसा रात करीब 1.40 बजे हुआ, जब अचानक बिजली का तार टूटकर ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.