हाजीपुर, फरवरी 19 -- महनार,संवाद सूत्र। महनार अनुमंडल व्यवहार न्यायालय परिसर में स्थित ई-स्टांप काउंटर सोमवार से बंद है। जानकारी के अनुसार,चोरों ने रविवार की रात के समय काउंटर की बिजली आपूर्ति का तार काटकर चोरी कर लिया। सुबह जब कर्मचारी काउंटर खोलने पहुंचे,तो संचालन बाधित मिला। महनार अनुमंडल विधिज्ञ संघ के सचिव अधिवक्ता मुंकेश कुमार सिंह ने बताया कि इस चोरी से काउंटर बंद हो गया है और लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व में विधिज्ञ संघ परिसर से भी बिजली की तार और बैटरी चार्जर चोरी हो चुकी है। इस वजह से शपथ पत्र, एग्रीमेंट और जमानतनामा जैसी कानूनी फाइलों के लिए स्टांप टिकट उपलब्ध नहीं हो रही। कई लोग बिना काम किए लौटने को मजबूर हुए,जिससे न्यायिक कार्यवाही में बाधा आई। स्थानीय अधिवक्ता और नागरिकों का कहना है कि न्यायालय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.