नोएडा, फरवरी 27 -- सेक्टर-18 में मल्टीलेवल पार्किंग के पास हादसा, धमाके के बाद जलता हुआ तेल नीचे गिरा नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-18 स्थित मल्टीलेवल पार्किंग के पास शुक्रवार शाम करीब सवा चार बजे बिजली का ट्रांसफार्मर अचानक फट गया। धमाके के साथ आग की लपटें उठीं और ऊपर से गरम तेल नीचे गिरने लगा। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान सेक्टर-44 की गली नंबर तीन निवासी विजय कुमार और दिल्ली के न्यू अशोक नगर निवासी हर्ष के रूप में हुई है। विजय की उम्र 23 साल है, जबकि हर्ष की 33 साल है। दोनों सेक्टर-18 के एक मॉल में काम करते हैं। पुलिस के अनुसार शाम करीब चार बजे दोनों युवक चाय पीने के लिए पार्किंग के पास पहुंचे थे। उसी समय ट्रांसफार्मर में तेज आवाज के साथ विस्फोट हुआ। ...