बिजली का झटका देने वाली रे मछली की नई प्रजाति मिली
नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (जेडएसआई) के वैज्ञानिकों को अरब सागर में रे मछली की एक नई प्रजाति मिली है। वैज्ञानिकों का दावा है कि इसे छूने पर बिजली का झटका जैसा महसूस होता है। यह मछली खुद की रक्षा करने के लिए ऐसा करती है। वैज्ञानिकों ने बताया कि इसकी पहचान शरीर की बनावट और जांच में मिली खास विशेषताओं के आधार पर की गई। इस नई प्रजाति का वैज्ञानिक नाम टेट्रोनार्स रामानामूर्ति रखा गया। इसका नाम पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के डीप ओशन मिशन के मिशन निदेशक डॉ. एम वी रमण मूर्ति के सम्मान में रखा गया। समुद्री विज्ञान, समुद्र से जुड़ी तकनीक और समुद्री खतरों को कम करने के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए यह नाम दिया गया। यह भी पढ़ें- रे मछली की नई प्रजाति मिली
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.