बिजली का खंभा लगाने का विरोध, किसान ने एसडीएम से लगाई गुहार
मेरठ, जुलाई 30 -- खिर्वा नौआबाद गांव में बिजली का खंभा लगाने को लेकर विवाद सामने आया है। मामले में एक किसान ने एसडीएम सरधना को प्रार्थना पत्र देकर जांच कराते हुए खंभा लगवाने की मांग की है। गौरव पुत्र नरेश ने एसडीएम को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके खेत की ओर जाने वाली 11 केवी विद्युत लाइन का खंभा बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त होकर गिर गया था। इसके बाद विद्युत विभाग ने सुरक्षा की दृष्टि से खंभे को दूसरे स्थान पर लगाने की तैयारी की, लेकिन आरोप है कि गांव का एक व्यक्ति इसका विरोध कर रहा है। आरोप है कि विरोध करने वाला व्यक्ति विद्युत विभाग की टीम को खंभा लगाने नहीं दे रहा है तथा गाली-गलौज और झगड़े पर उतारू हो जाता है। इससे क्षेत्र के कई किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान ने एसडीएम से मामले की मौके पर जांच कराकर विद्युत खंभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.