जौनपुर, मई 6 -- जफराबाद। स्थानीय कस्बे के टेंपो स्टैंड पर पांच दिन पूर्व आये आंधी-तूफान के कारण एक विद्युत खंभा टूटकर सड़क की तरफ झुक गया है। पोल अब तार के सहारे झूल रहा है। लोकल लाइन मैन को जानकारी भी हो चुकी है। परन्तु अभी तक कोई विभाग द्वारा नया विद्युत पोल नही लगवाये जाने से दुर्घटना की आशंका बन गयी है। लगता है विद्युत विभाग अभी किसी बड़े घटना का इंतजार कर रहा है। बिजली पोल जहां पर स्थित है हमेशा लोगों की भीड़ रहती है। यदि समय रहते बिजली विभाग की ओर से पुराने खंभे के स्थान पर अतिशीघ्र नया विद्युत खंभा नहीं लगवाया गया तो कभी भी अप्रिय घटना घटित हो सकती है। यह भी पढ़ें- हाईमास्ट लाइट की स्थिति जर्जर, बड़ी दुर्घटना की आशंका यह भी पढ़ें- आंधी-तूफान से बिजली विभाग के लाखों की हुई क्षति

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...