गुड़गांव, मार्च 23 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। एनआईटी-1 स्थित बी ब्लॉक में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब विजय रामलीला कमेटी की गली में अचानक एक बिजली का खंभा वहां खड़ी एक कार पर गिर पड़ा। इससे कार के शीशे वाला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। बिजली कर्मचारियों ने तुरंत बिजली आपूर्ति बंद कर दी। बिजली कर्मियों का कहना था कि बिजली के खंभे का अपने आप गिरना संभव नहीं है, इससे साफ है कि इसके पीछे कोई कारण हो सकता है। करीब 12:00 बजे बिजली निगम ने नया खंभा लगाकर बिजली आपूर्ति शुरू कर दी। करीब पांच घंटे तक इस इलाके में बिजली गुल रही। स्थानीय लोगों ने भी इस घटना को लेकर चिंता जताई है और बिजली खंभों की गुणवत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.