बिजली का काम करने से इनकार पर मिस्त्री और उसकी पत्नी से मारपीट
नोएडा, मई 14 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। जेवर क्षेत्र के थोरा गांव में बिजली मिस्त्री और उसकी पत्नी से मारपीट की गई। पीड़ित का आरोप है कि युवक ने बिजली का काम करने से मना करने पर घर में बंधक बनाकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक थोरा गांव निवासी केशव इलेक्ट्रीशियन है। उसने पुलिस को बताया कि गांव निवासी गोविंद आठ मई को उसे बिजली का काम करने के लिए बुलाने आया। उसने काम करने से मना किया तो गोविंद उसे जबरन अपने घर ले गया। वहां उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इसी बीच उनकी पत्नी संजना उन्हें ढूंढते हुए पहुंची तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की। उन्हें और पत्नी को गंभीर चोटें आईं। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.