लोहरदगा, फरवरी 12 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाते हुए पांच उपभोक्ताओं प्राथमिकी दर्ज की गई है। विद्युत ऊर्जा चोरी के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाते हुए पतरतोली निवासी विश्वनाथ कुजूर की पत्नी रीमा लकड़ा, जुरिया बड़का टोली के जयप्रकाश उरांव की पत्नी अनुपमा उरांव,स्व. एल्विस कुजूर के पुत्र मार्टिन कुजूर, निमन महतो की पत्नी बचन देवी,स्व. महेंद्र उरांव के पुत्र बचन उरांव के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सभी के द्वारा घरेलू मीटर से पहले सर्विस वायर में टैप कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान अवैध रूप से उपयोग किए जा रहे तार को काटकर जब्त कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.