बेगुसराय, मार्च 14 -- वीरपुर, निज संवाददाता। बिजली का अवैध तरीके से उपयोग करने पर छह लोगों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज किया गया है। विद्युत आपूर्ति प्रशाखा वीरपुर के कनीय अभियंता पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि उनके नेतृत्व में छापेमारी दल द्वारा बिजली चोरी के खिलाफ शनिवार को अभियान चलाया गया था। इसमें वीरपुर पूर्वी वार्ड 6 निवासी पोषण चौधरी की पत्नी रेखा देवी द्वारा अपने आवासीय परिसर में विभागीय केबल में सर्विस तार जोड़कर बिजली की चोरी की जा रही थी। उनपर 8 हजार 86 रुपए का दंड लगाया गया है। इसी वार्ड के अरविंद सिंह द्वारा मीटर बाइपास कर बिजली का उपभोग किया जा रहा था। उनपर 5 हजार 380 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। वार्ड 6 के ही अनिल कुमार भी मीटर बाइपास कर बिजली जला रहे थे। उनपर 43 हजार 959 रुपए का दंड लगाया गया है। वहीं रामचन्द्र यादव भी मीट...