गढ़वा, मई 10 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय के विशुनपुर स्थित बिजली कालोनी में रविवार शाम करीब 5.50 बजे झाड़ियों में आग लग गई। देखते देखते ही आग ने भीषण रुप ले लिया। आग बढ़ता देख बिजली विभाग के कर्मियों और फायर बिग्रेड की तत्परता से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। करोड़ों रुपये के विद्युत उपकरण जलने से बच गए। आग कैसे लगी, उसे लेकर विभाग के अधिकारी भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। जानकारी के अनुसार के शाम को बिजली कालोनी में मंदिर के समीप आग की लपटें उठने लगी। उससे आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। जब तक विद्युत विभाग के लोग आग पर काबू करने का प्रयास करते, तब तक पास ही में रखे स्क्रैप मैटिरियल्स तक आग की लपटें पहुंचने लगी। विभाग के कर्मियों ने तत्काल फायर बिग्रेड को सूचना दी। उसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। तब तक आसपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.