औरंगाबाद, अप्रैल 13 -- बिजली कंपनी मुख्यालय के निर्देश के आलोक में शिकायतों के निष्पादन हेतु औरंगाबाद प्रमंडल के सभी कार्यालय में सोमवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। विशेष शिविर आयोजित कर उपभोक्ताओं की समस्या से संबंधित आवेदन लिए गए जिनमें से अधिकांश मामलों का ऑन स्पॉट निवारण कर दिया गया। शेष मामलों के निष्पादन हेतु त्वरित रूप से कार्रवाई करने की बात बताई गई। बिजली बिल सुधार, खराब मीटर बदलने, कृषि कनेक्शन के साथ सोलर प्लेट लगाए जाने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। विद्युत कार्यपालक अभियंता पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि बिजली कंपनी उपभोक्ताओं की समस्याओं के निवारण को लेकर प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को विशेष शिविर का आयोजन कर रहा है। यह भी पढ़ें- पूरे माह हर सोमवार-शुक्रवार लगेगा विशेष विद्युत शिविर यह भी पढ़ें- जहांगीराबाद में स्मार्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.