बिजली कारोबारी को चाकू मारने में एक आरोपित धराया
मुजफ्फरपुर, मई 29 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिजली कारोबारी गौरव कुमार को चाकू मारकर जख्मी करने के मामले में एक आरोपित संकल्प मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नगर थाने की पुलिस ने धर्मशाला पान मंडी स्थित घर पर छापेमारी कर उसे पकड़ा। नगर थाने पर पूछताछ में उसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उसने घटना में शामिल अन्य हमलावरों के नाम भी बताए हैं। उसकी निशानदेही पर पुलिस की विशेष टीम अन्य आरोपितों की तलाश में लगातार छापेमारी में जुटी है।नगर थानेदार जय प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपित को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। जानकारी हो कि चार दिन पहले कटहीपुल रोड के पास घेर कर गौरव पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया था। यह भी पढ़ें- बिजली कारोबारी को चाकू मारने में एक आरोपित धराया इस घटना में वह बुरी तरह जख्मी हो गया था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.