अररिया, अप्रैल 24 -- रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज के पहुंसरा पंचायत के वार्ड संख्या पांच के आदिवासी व महादलित परिवारों के लोगों के बिजली आपूर्ति बंद किये जाने से ग्रामीण परेशान हैं। इस बावत पहुंसरा पंचायत के मुखिया सीता देवी ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को पत्र प्रेषित कर इन मोहल्ले में शीघ्र बिजली बहाल करने की मांग की है। मुखिया सीता देवी ने प्रेषित पत्र में बताया है कि विधुत आपूर्ति शाखा गुणवंती ने बताया कि विद्युत अभियंता एवं मानव बल द्वारा एमआरसी के द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाकर गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले 15 आदिवासी और 20 महादलित परिवारों के मीटर उखाड़ कर अपने साथ लेकर चले गए। इस प्रकार की कार्रवाई से ये लोग अंधेरे में रहने को मजबूर है। अभी सरकार के द्वारा केरोसिन आदि भी नहीं दिया जाता हैं। बिजली काटने से लो...