देहरादून, जून 27 -- सुभाष सक्सेना रुड़की। इकबालपुर शुगर मिल आवासीय कॉलोनी की बिजली काटे जाने से गुस्साए लोग भाकियू रोड के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कनेक्शन जोड़ने या फिर नए कनेक्शन दिए जाने की मांग अधीक्षण अभियंता से की। अधीक्षण अभियंता ने कहा कि मिल पर बिजली विभाग का भुगतान बकाया चल रहा है जिसके चलते बिजली काटी गई है। जब तक देय राशि का भुगतान नहीं होता तो कनेक्शन नहीं जोड़े जा सकते वहीं उन्होंने कहा कि उसी स्थान पर नए कनेक्शन देना भी आसान नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...