रांची, फरवरी 25 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के फतेउल्लाह रोड में मंगलवार की रात हुई चाकूबाजी में तीन लोगों के घायल होने के मामले में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। मामले में कर्बला नगर निवासी मो आजाद के बयान पर लोअर बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में आयान कुरैशी, अमन, शाहबाज, आसिफ और नईम को आरोपी बनाया गया है। आजाद ने थाने में दिए आवेदन में कहा कि उनका पुत्र मो इरफान उर्फ अनु अपने दोस्तों मो फरदीन व मो रैयान के साथ मंगलवार की रात फतेउल्लाह रोड स्थित दुकान में खाने के लिए गए थे। इसी क्रम में आयान के बगल के दुकानदार ने लाइट काट दी। इसको लेकर आयान और दुकानदार के बीच बकझक होने लगी। उनका पुत्र इरफान अपने दोस्तों दोनों को समझाने-बुझाने लगा। इसी क्रम में आरोपी...