वाराणसी, मई 8 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार को बिजली विभाग के कार्यकारी सहायक सौरभ जैन को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। उसे मंडुवाडीह स्थित मढ़ौली डिविजन के अधिशासी अभियंता कार्यालय से घूस लेते पकड़ा गया। आरोपी ने स्थायी विद्युत विच्छेदन (पीडी) के लिए एक बुनकर से रुपयों की डिमांड की थी। वहीं, चर्चा रही कि छापेमारी की भनक लगते ही अधिशासी कार्यालय में तैनात दूसरा लिपिक वहां से फरार हो गया। फरार लिपिक के बारे में सौरभ जैन से पूछताछ की गई है। एंटी करप्शन थाना के इंस्पेक्टर राजेश कुमार यादव ने लालपुर पांडेयपुर थाने में सौरभ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. यह भी पढ़ें- जेई ने बिजली चोर को छोड़ा, जांच शुरूसौरभ जैन की नौकरी सौरभ जैन ने अपने पिता की जगह वर्ष-2021 में अनुकंपा पर नौकरी पाई थी। नियुक्ति के बाद से...