सोनभद्र, मार्च 23 -- अनपरा, संवाददाता। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले तमाम बिजली अभियंता-कर्मचारी 23 मार्च को भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस पर सभाएं आयोजित कर पावर सेक्टर सार्वजनिक क्षेत्र में बनाए रखने का संकल्प लेंगे। संघर्ष समिति ने रविवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश के बिजली कर्मियों द्वारा लगातार सुधारात्मक कार्य किए जा रहे हैं।पूर्वांचल एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम की विद्युत व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, जिसके परिणामस्वरूप इन दोनों डिस्कॉम की रेटिंग में भी महत्वपूर्ण वृद्धि दर्ज की गई है। ऐसे में इन निगमों के निजीकरण का निर्णय न केवल अनुचित है, बल्कि जनहित के भी प्रतिकूल है जिसे तत्काल वापस लिया जाना चाहिए। बिजली कर्मियों का पावर कॉर्पोरेशन प्रबंधन द्...