सीतामढ़ी, मार्च 25 -- पुपरी। साइबर अपराधी ने बिजली विभाग का कर्मी बता दो खाते से कुल 4 लाख 59 हजार 700 रुपये उड़ा लिए। घटना को लेकर नगर के वार्ड 04 निवासी धीरज कुमार गुप्ता ने थाने में आवेदन देकर उचित कार्रवाई की मांग की है। दिये गए आवेदन में बताया है कि 24 मार्च को किसी सरिता देवी नाम की महिला ने बिजली कर्मी बन कर उनके मोबाइल पर फोन किया कि वह मीटर रीडिंग लेने उनके घर गई है। इसके लिए 100 रुपये खाता पर भेजने को कहा। उस महिला से जानकारी लेने पर उसने धीरज को उसके परिवार का सही लोकेशन भी बता दिया। इसके बाद उन्होंने महिला को एक सौ रुपये खाता से भेज दिया। इसके बाद उनका मोबाइल हैक कर लिया गया। इसके बाद फिर महिला ने मोबाइल से रुपये नही पहुंचने व दूसरे खाता से 100 रुपये भेजने को कहा।धीरज ने अपनी मां गायत्री देवी के खाते से सौ रुपये भेज दिया। आवेदन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.