कौशाम्बी, अप्रैल 15 -- मंझनपुर, संवाददाता। सदर तहसील के भक्तन का पुरवा निवासी एक व्यक्ति ने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि विभागीय कर्मचारी ने उससे बिल का रुपया लिया पर जमा नहीं किया। एसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।भक्तन का पुरवा निवासी छोटेलाल पुत्र बुधई ने आरोप लगाया है कि मीटर तेज चलने के कारण उसका विद्युत बिल अधिक आ रहा था जिससे जमा नहीं हो पा रहा था। 11 मार्च को बिजली विभाग का कर्मचारी धर्मेंद्र द्विवेदी उसके घर पहुंचा और मीटर चेक करते हुए बिल 45858 रुपया बताया। जब उपभोक्ता ने इतना बिल न दे पाने की बात कहा तो कर्मचारी ने उनसे 21 हजार रुपया मांगा और कहा कि संशोधन कराकर जमा करा देगा। इतना ही नहीं 72 घंटे में चेक कराने की बात भी कहा। इसके बाद आज तक न तो बिल जमा किया और न ही धनराशि वापस किया।

हिंदी हिन्दुस्तान क...