लखनऊ, फरवरी 26 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने उत्पीड़नात्मक कार्रवाइयों और जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। समिति पावर कार्पोरेशन चेयरमैन को ज्ञापन सौंपेगा। संघर्ष समिति ने गुरुवार को बैठक कर ऐलान किया कि कार्रवाई न रुकी तो मार्च-अप्रैल में चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। मीटर न लगवाने वाले बिजली कर्मियों की बिजली काटने वाले अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर कराएंगे। संघर्ष समिति ने घोषणा की है कि मार्च में सभी क्षेत्रीय एवं परियोजना मुख्यालयों पर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे, फिर अप्रैल में राजधानी लखनऊ स्थित शक्ति भवन पर प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जिन अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा मीटर न लगवाने वाले कर्मचारियों की बिजली काटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.