हाथरस, मार्च 13 -- ओढ़पुरा स्थित बिजली विभाग के वर्कशॉप में तैनात एक कर्मचारी के घर से चोर करीब चार लाख रुपये की नगदी और पासबुक आदि सामान चोरी करके ले गए। पीड़ित कर्मचारी ने कोतवाली हाथरस गेट में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद अब मामले की छानबीन में जुट गई है। गांव भोजपुर निवासी सोहन सिंह पुत्र दीपंचद्र ओढपुरा स्थित वर्कशॉप में टैकिंग का कार्य करता है। पीड़ित का आरोप है कि उसने जमीन खरीदने के लिए चार लाख रुपये बैंक से निकालकर घर पर अलमारी में रखे थे। छह मार्च को अपने कार्य पर सुबह साढ़े नौ बजे घर से निकल गया। तो वहीं बाद में पत्नी बेबी और बेटा रजत खेतों पर चले गए। जब सवा ग्यारह बजे पत्नी बेबी घर आई तो देखा कि अलमारी खुली पड़ी है। अलमारी के अंदर रखे चार लाख रुपये के अलावा बैंक पासबुक और चेकबुक आदि गायब है। चोरी हो जाने...