सोनभद्र, जुलाई 31 -- अनपरा,संवाददाता। बिजली उत्पादन में नये कीर्तिमान स्थापित कर रही उत्पादन निगम की अनपरा परियोजना ने अब पौधरोपण में भी नया रिकार्ड बनाया है। शासन के महत्वाकांक्षी वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 एवं एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जारी पौधरोपण कार्यक्रम में अब तक कुल 20 हजार 200 पौधे रोपित किये जा चुके है।

पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को परियोजना मे सीजीएम इं अजय कुमार कटियार के नेतृत्व में विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डी परियोजना परिसर में तकनीकी भवन के सामने खाली पार्क में सैकड़ों फलदार व औषधीय पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का सशक्त संदेश दिया गया।

विशेष अभियान के तहत पौधे लगाना सीजीएम अनपरा इं अजय कुमार कटियार व महाप्रबंधक प्रशासन इं. एसएन मिश्र ने बताय...