अमरोहा, अप्रैल 22 -- जोया। मंगलवार को स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय में बोर्ड की बैठक हुई। इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 का अनुमानित वार्षिक बजट पेश किया गया। सभासदों ने कुल आय 26 करोड़ 96 लाख 80 हजार के सापेक्ष 26 करोड़ 91 लाख 31 हजार अनुमानित व्यय के बाद अवशेष पांच लाख 48 हजार रुपये के वार्षिक लाभ के बजट को सर्वसम्मति से पारित किया। इसमें अमरोहा चौराहे के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव भी पारित किया गया। सभासदों ने अमृत योजना 2.0 के तहत जोया संभरण पेयजल योजना के तहत जल निगम द्वारा कराए जा रहे कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी जताई। जल निगम द्वारा तोड़ी गई सड़कों को ठीक कराने की मांग को लेकर ईओ का पत्र सौंपा ताकि लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। यह भी पढ़ें- नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में पास हुआ 26.96 करोड़ का बजट बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अ...