गोरखपुर, जनवरी 31 -- गोरखपुर। निजीकरण के विरोध में शनिवार को बिजली कर्मियों ने मुख्य अभियंता कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान बिजली कर्मियों ने कहा कि 01 फरवरी को प्रस्तुत होने वाले आम बजट पर बिजली कर्मियों की पैनी नजर बनी हुई है। कर्मियों ने आशंका जताते हुए कहा कि कहीं आम बजट या बजट सत्र के दौरान बिजली के निजीकरण और इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल को आगे बढ़ाने की घोषणा न कर दी जाए। संघर्ष समिति कहा कि यदि संसद में बिजली के निजीकरण या इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल को पारित कराने का कोई एकतरफा प्रयास किया गया, तो देशभर के लगभग 27 लाख बिजली कर्मचारी और इंजीनियर बिना किसी अतिरिक्त नोटिस के लाइटनिंग एक्शन करते हुए कार्यस्थलों से बाहर आकर व्यापक विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान पुष्पेन्द्र सिंह, जीवेश नन्दन, सीबी उपाध्याय, प्रभुनाथ प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.