दरभंगा, मार्च 15 -- दरभंगा। एपीएम थाने के सहोड़ा गांव में शनिवार को विद्युत विभाग के कर्मियों द्वारा मीटर जांच एवं बड़े बकायेदारों के विद्युत विच्छेदन करने के क्रम में उपभोक्ता चंदन झा ने कर्मियों के साथ मारपीट कर दी। विद्युत कर्मी सुनील कमती, सिंटू कुमार, शंकर प्रसाद, दीपक कुमार एवं रूरल रेवेन्यू फ्रेंचाइजी शाहनवाज मोमिन के आवेदन पर जेई बलराम कुमार ने थाने में आवेदन देकर आरोपी चंदन के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। आरोप लगाया है कि जब वे आरोपी के घर मीटर जांच के लिए गए तो आरोपी ने कहा कि हमसे पूछे बिना तुम लोग मेरे परिसर में क्यों आए व गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.