नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- नरेश कुमार, गुरुग्राम: बिजली कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन और हड़ताल का असर अब और तेजी से दिखने लगा है। सोहना के ग्रामीण और शहरी दोनों ही क्षेत्रों में बीते 12 घंटों के भीतर बिजली फीडरों की बत्ती गुल होने का इलाके में बढ़ोतरी हो गई। सोहना के 40 गांव में ब्लैक आउट हो गया,जबकि 40 फीसदी शहरी इलाके में बिजली नहीं है। स्थिति इतनी विकट हो गई है कि आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो चुका है और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।रात के अंधेरे में ठप हुई बिजली सप्लाई बीती रात स्थिति तब और गंभीर हो गई जब एक के बाद एक कई फीडरों ने काम करना बंद कर दिया। रात के समय ही शहरी क्षेत्र के छह तथा ग्रामीण क्षेत्र के तीन महत्वपूर्ण फीडरों की बिजली सप्लाई पूरी तरह से ठप हो गई। अचानक बिजली कटने से पूरे इलाके में अंधेरा ...