कानपुर, जून 29 -- कानपुर। विद्युत संविदा कर्मचारी महासंघ के प्रभारी पुनीत राय और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष व संविदा कर्मचारी संगठन, केस्को के महामंत्री दिनेश सिंह भोले ने सोमवार को लखनऊ में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से मुलाकात कर बिजली कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने केस्को में कथित जातीय भेदभाव, संविदा कर्मचारियों की ईएसआई-ईपीएफ, सुरक्षा उपकरण और चिकित्सा सुविधाओं की मांग उठाई। ऊर्जा मंत्री ने यूपीपीसीएल प्रबंधन को समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी कर्मचारी के साथ जातीय भेदभाव नहीं होने दिया जाएगा। इस महासंघ महामंत्री बनारस से मोहम्मद अबरार और हमीरपुर से दिनेश कुमार भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...