सोनभद्र, मई 22 -- अनपरा,संवाददाता। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने पावर कॉरपोरेशन के शीर्ष प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि उत्पीड़न और दमन के बल पर बिजली व्यवस्था को लंबे समय तक बनाए रखना संभव नहीं है। प्रबंधन को यह समझना होगा कि बिजली व्यवस्था कर्मचारियों की मेहनत, अनुभव और समर्पण से चलती है, भय और दंड से नहीं। बिजली कर्मियों का बढ़ता उत्पीड़न अस्वीकार्य है। कहा कि प्रदेश में बिजली की मांग लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है लेकिन कर्मचारियों और संविदा कर्मियों की संख्या में भारी कमी कर दी गई है। फॉल्ट बढ़ने, लगातार ओवरलोडिंग और बिना पर्याप्त संसाधनों के जल्दबाजी में फॉल्ट अटेंड करने के कारण बिजली कर्मी आए दिन हादसों का शिकार हो रहे हैं। गर्मियों में अतिरिक्त गैंग और संविदाकर्मियों की व्यवस्था की जगह इस बार कर्मचारियों...