लखनऊ, मार्च 6 -- बिजली कर्मचारी 10 मार्च को कार्य बहिष्कार करेंगे। विरोध प्रदर्शन देशव्यापी होगा। नेशनल को-ऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज एंड इंजीनियर्स (एनसीसीओईईई) की शुक्रवार को हुई ऑनलाइन बैठक में इसका फैसला लिया गया। बैठक की अध्यक्षता ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन के चेयरमैन शैलेंद्र दुबे ने की। बैठक में शामिल सभी संगठनों ने अपने सदस्यों को कार्य बहिष्कार की तैयारी का अलर्ट जारी कर दिया है।शैलेंद्र दुबे ने बताया कि एनसीसीओईईई ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखकर मांग की है कि किसान, उपभोक्ता और कर्मचारी विरोधी विद्युत संशोधन विधेयक संसद में पेश न किया जाए। अगर सरकार यह विधेयक लाती है तो देशभर के बिजली कर्मचारी और अभियंता इसका विरोध करेंगे। 10 मार्च को विधेयक संसद में पेश किए जाने की आशंका है। उन्होंने कहा कि बैठक में...