बिजली कर्मचारी की मौत के बाद अवर अभियंता निलम्बित
अयोध्या, जून 6 -- अयोध्या, संवाददाता। शहर के दुर्गापुरी विद्युत उपकेन्द्र में तैनात अकुशल श्रमिक राजबली की पोल पर चढ़कर 11केवी लाइन को बनाते समय हुई मौत के प्रकरण में दुर्गापुरी विद्युत उपकेन्द्र के अवर अभियंता राजेश प्रसाद को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए विभाग ने निलम्बत कर दिया है। साथ ही जेई के विरुद्ध विभागीय जांच भी शुरू करा दी गई है। 11केवीए विद्युत उपकेन्द्र दुर्गापुरी नाका में कार्यरत अकुशल श्रमिक राजबली शुक्रवार को पोल पर चढ़कर 11केवी लाइन का कटा हुआ जम्फर बना रहा था। इसी दौरान उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। लेकिन विभाग को अभी उसकी रिपोर्ट नहीं मिली है। अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल अयोध्या विनय कुमार ने बताया कि घटना को लेकर विभागीय स्तर पर कार्रवाई की गई है। दुर्गापुरी विद्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.